प्रशिक्षण निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षकों को बताया जाए कि द टीचर्स एप किसी भी एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
इस एप को शिक्षक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विषयों को सीखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खास तौर पर भारत के शिक्षकों की परिस्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सभी वीडियो बहुत कम डाटा में और बिना इंटरनेट के भी चल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि एप पूरी तरह से हिंदी भाषा में है।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को द टीचर एप की जानकारी देकर इसे अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
- सीईओ, नैनीताल
- 31 अक्तूबर तक सभी शिक्षकों को द टीचर्स एप डाउनलोड कर अपने टीचर्स आईडी से एप पर पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के बाद एप पर ‘सीखने के प्रतिफल’ कोर्स पूरा करेंगे।
- सभी शिक्षकों को अप्रैल 2019 तक पांच कोर्स पूरे करने होंगे तथा इन पांच कोर्स को करना अनिवार्य है।
- सभी भाग को पूरी तरह देख कर उस विषय को सीखना और अपनी समझ को परखने को स्टडी मैटेरियल के आधार पर सभी सवालों का उत्तर देना और 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने होंगे।