फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब मोर कर रहे किसानों को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। वन सीमा से सटे माजरी ग्रांट के कई गांवों में मोर का समूह खेतों में तैयार हो रही तोरिया और सरसों को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों को फसल बचाने के लिए देर शाम तक खेतों की पहरेदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों के लिए अब तक हाथी और जंगली सुअर परेशानी का सबब बने हुए थे। खेतों को नुकसान पहुंचाने वालों में अब मोर भी शामिल हो गए हैं। माजरी ग्रांट के शेरगढ़, लालतप्पड़ आदि क्षेत्रों में किसानों की ओर बोई गई तोरिया और सरसों को मोर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वनों से आ रहे मोर तोरिया और सरसों के पौधों को खा रहे हैं। ऐसे में फसल को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंच रही है। किसान और पूर्व प्रधान राजकुमार राज ने बताया कि वन सीमा के नजदीक वाले खेतों में मोर नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोर तैयार हो रहे पौधे को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इससे पहले किसान उन्हें भगाने आता है तो उड़कर जंगल में चले जा रहे हैं। अब तक कई बीघा फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को समस्या से अवगत कराया गया है। बड़कोट रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि समस्या का संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें