I
I
I
I- ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर अधिकारी जानेंगे योजना की स्थितिI
गांव-गांव और घर-घर में शुद्ध पानी पहुंचा या नहीं इसकी तह अब अधिकारी टटोलेंगे। कहां किस ग्राम पंचायत और घर में पानी पहुंचा और किसमें नहीं इसका क्रॉस सर्वे करते हुए डाटा तैयार होगा। जिन पंचायतों में पानी की मुकम्मल बंदोबस्त मिलेंगे उसका डाटा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और जहां खामियां मिलेंगी वहां कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर सुधार कराया जाएगा।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत राजधानी के ग्रामीण अंचलों में हर घर नल, हर घर जल मुहिम के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य गतिमान है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले की 428 में से 383 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और बाकी निर्माणाधीन हैं। जिले में पेयजल निर्माण योजनाओं का कार्य जल संस्थान और जल निगम की ओर से किया जा रहा है। दोनों विभागों की ओर से 637 में से 474 राजस्व गांवों में योजनाओं को पूरे करने के साथ ही प्रमाणीकरण का 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे में योजनाओं के प्रमाणीकरण को लेकर देहरादून प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
जल जीवन मिशन की ओर से भी प्रमाणीकरण पूर्ण कर चुकी योजनाओं का धरातल पर क्रॉस सर्वे कराने जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2025 तक पेयजल योजनाओं को पूरा किया जाना है। वहीं, पेजयल कनेक्शन के तय लक्ष्य 1,29,491 को पूरा कर लिया गया है। ऐसे में जल जीवन मिशन की ओर से सिंचाई, पीडब्ल्यूडी आदि अन्य विभागों के जेई, एई और एक्सईएन के सहयोग से योजनाओं को परखा जाएगा। ताकि, भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
Iफोटो, कनेक्शन और सर्वे का डाटा पोर्टल पर होगा दर्जI
पंचायतों में खुली बैठक कर अधिकारी पानी से जुड़ी समस्याओं को जानेंगे। घर-घर में पानी की व्यवस्था, कनेक्शन और फोटो समेत डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद समस्त डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
I
I
I
I
Iमार्च 2025 तक योजनाओं को पूरा किया जाना है। हालांकि, समय रहते इसे पूरा कर लिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में क्रॉस सर्वे के माध्यम से घर-घर जाकर पानी की आपूर्ति की जानकारी ली जाएगी। ताकि, भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। - अभिनव शाह, सीडीओ, देहरादूनI