फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने दोगुनी की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों की अनुदान राशि

Mon, 24 Sep 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को दी जाने वाली अनुदान राशि दोगुनी कर दी है। यात्रा करने वाले उत्तराखंड के लोगों को अब सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अभी तक प्रति यात्री 25 हजार रुपये दिए जाते थे।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, कैलाश मानसरोवर यात्रा में उत्तराखंड की सहभागिता बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों की तर्ज पर यात्रा निशुल्क करने का प्रस्ताव सदन में लाए।

सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार रुपये किया जाएगा। यह राशि कैलाश मानसरोवर पर जाने वाले उत्तराखंड के स्थायी नागरिकों को ही मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दरअसल संस्कृति विभाग के माध्यम से यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को कुमाऊं मंडल पर्यटन विकास निगम के माध्यम से 25 हजार रुपये की राशि दी जाती है। अब इसे बढ़ा कर दोगुना कर दिया जाएगा।

इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात व अन्य प्रदेशों की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा को निशुल्क किया गया है। जिस कारण इस साल गुजरात के 134, राजस्थान के 121, उत्तर प्रदेश से 117 यात्रियों ने कैलाश यात्रा की।

जबकि उत्तराखंड से मात्र 17 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के दर्शन के लिए लोग कठिन यात्रा कर कैलाश मानसरोवर पहुंचते हैं। उत्तराखंड से ही यात्रा का पहला पड़ाव शुरू होता है, लिहाजा सरकार को लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए निशुल्क यात्रा की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें