फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के लिए मुश्किल भरा रहेगा नवंबर का महीना, ये बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

Sat, 03 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस के लिए वैसे तो नवंबर का पूरा माह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, लेकिन पहले दस दिन वीवीआईपी की सुरक्षा में ही गुजरेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, यूपी के सीएम के साथ बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी तीन दिवसीय कार्यक्रम आ गया है। इसी दौरान दीपावली आदि त्यौहारों के दौरान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी पुलिस के कंधों पर रहेगी।   

निकाय चुनाव के लिए 18 नवंबर को मतदान होने के कारण पहले से ही प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में वीवीआईपी के दौराें ने पुलिस और प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। वीवीआईपी के आने का सिलसिला तीन नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक जारी रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन नवंबर को हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुंभ में भाग लेने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यक्रम भी आ गया

अगले दिन यानि चार नवंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन समारोह में शिरकत करेंगे। छह नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है।

अगले दिन दीपावली होने के कारण पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यक्रम भी आ गया है।

पूर्व पीएम 11 नवंबर की शाम को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 11 और 12 को रात्रि विश्राम करने के बाद 13 की शाम को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। वीवीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस को निकाय चुनावाें की अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें