फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पार्किंग की व्यवस्था न करने वाले वेडिंग प्वाइंट को दिया जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-एसएसपी अजय सिंह ने राजधानी में भी दिए निरीक्षण करने निर्देश
I
I

I
I

I
I-एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर की जाएगी कार्रवाई
I
Iपार्किंग की समुचित व्यवस्था न रखने वाले वेडिंग प्वाइंट को नोटिस दिया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पर्याप्त व्यवस्था न करने वाले वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
I
I
I
Iगौरतलब है कि चार दिन पहले ऋषिकेश में एक हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वाहनों को वेडिंग प्वाइंट के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि नशे में धुत ट्रक चालक ने एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iअनियंत्रित ट्रक की टक्कर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और तीनों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार भी किया। जांच हुई तो पता चला कि वेडिंग प्वाइंट में पार्किंग की पर्याप्त जगह ही नहीं थी। लिहाजा वाहनों को बाहर खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

I
Iइसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने एक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने 19 वेडिंग प्वाइंट को नोटिस जारी किए थे। अब एसएसपी ने देहरादून शहर के वेडिंग प्वाइंट का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वेडिंग प्वाइंट में पार्किंग न होने की दशा में एमडीडीए के साथ मिलकर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें