फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव अदाना सहित चार को कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है मामला

Wed, 04 Jan 2023 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

23 दिसंबर को आयुर्वेद विवि में संबद्ध करीब 27 चिकित्साधिकारियों को तत्काल अपने मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया था। इनमें से कुछ तो ज्वाइन कर लिए, लेकिन चार अधिकारियों ने ज्वाइन नहीं किया। विभाग ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश अदाना सहित चार चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें अपने मूल तैनाती स्थल पर 24 घंटे के भीतर ज्वाइन करने और सप्ताहभर में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


 आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से 23 दिसंबर को आयुर्वेद विवि में संबद्ध करीब 27 चिकित्साधिकारियों को तत्काल अपने मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया था। इनमें से कुछ तो ज्वाइन कर लिए, लेकिन चार अधिकारी विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश अदाना, डॉ. सुखेव सिंह कुलश्रेष्ठ, डॉ. विवेक वर्मा और डॉ. सतीश कुमार सिंह ने ज्वाइन नहीं किया। मंगलवार को विभाग ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

य भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: कोरोना के 14 मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग में केवल ओमिक्रोन, नया वेरिएंट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि शासन ने पहले 30 मई को उनकी विवि में संबद्धता खत्म कर दी थी, लेकिन उन्होंने मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद 27 जून और फिर 17 दिसंबर को भी निर्देश दिए गए। फिर 23 दिसंबर को हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में संबद्धता खत्म करते हुए तत्काल ज्वाइन करने को कहा गया। इसके बावजूद ज्वाइन नहीं किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें