राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई छात्राओं के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजा है। डीएम ने दोनों से जवाब मांगा है कि स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई।
डीएम ने नोटिस जारी कर पूछा कि कक्ष जर्जर होने के बावजूद बच्चों को दूसरी कक्ष में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में विद्यालयों के जर्जर भवन, मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या के संबंध में प्रमाणपत्र उनके कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही सोमवार को तहसीलदार विकासनगर ने छात्राओं के घर जाकर उनका हाल जाना और उनके अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।