फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस  

Sat, 14 Jan 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने कांग्रेस और भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर बगैर प्रमाणीकरण के प्रचार-प्रसार करने पर नोटिस भेजा गया है। दोनों दलों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


मीडिया प्रमाणन के लिए गठित एडिशनल सीईओ कमेटी द्वारा यह पाया गया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर बिना किसी प्रमाणीकरण के प्रचार किया जा रहा है।

इसमें भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजपा नेता सतपाल महाराज, दिनेश सिंह पंवार, अजय भंडारी, उमेश अग्रवाल, भूपेश उपाध्याय, प्रदीप बत्रा और विधायक गणेश जोशी आदि शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस से मुख्यमंत्री हरीश रावत, डा. इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, सरिता आर्य और  तिलकराज बेहड़ आदि के सोशल मीडिया अकाउंटस बिना किसी पूर्व प्रमाणीकरण के चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे राजनीतिक दलों के सदस्यों की यह अंतिम सूची नही हैं, अन्य भी कई अकाउंटस अनुश्रवण के दौरान बिना प्रमाणीकरण के पाए गए हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें