फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार एई के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 07 Feb 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून एमडीडीए के फरार एई टीपी नौटियाल के घर पर विजिलेंस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। विजिलेंस की टीमें देर रात तक एई के संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।
विज्ञापन


माजरा निवासी भवन स्वामी की शिकायत पर विजिलेंस ने तीन फरवरी को एमडीडीए के सुपरवाइजर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जांच में पता लगा कि एई नौटियाल के कहने पर सुपरवाइजर ने रिश्वत की रकम ली थी। तीन फरवरी से ही नौटियाल फरार हैं।

नौटियाल की अंतिम लोकेशन उनकी ससुराल पुरोला में मिलने पर विजिलेंस टीम ने वहां पर भी दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गए। उसके बाद से नौटियाल का मोबाइल भी स्विच आफ चल रहा है। पुरोला से खाली हाथ लौटी टीम ने अब नौटियाल के दूसरे संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विजिलेंस नौटियाल के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर रखे है। इससे पहले एई नौटियाल के गैर जमानती वारंट मिलने के बाद विजिलेंस ने शनिवार को अदालत से कुर्की का नोटिस भी हासिल कर लिया। शनिवार को विजिलेंस टीम कुर्की का नोटिस लेकर एई के नेमी रोड स्थित घर गई। विजिलेंस ने वहां पर एई के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

नौटियाल की हुई इंजीनियर से बात
सूत्रों के अनुसार, सुपरवाइजर के ट्रैप होने के बाद से नौटियाल के नियमित मोबाइल नंबर से सिर्फ एक काल हुई है। यह काल नौटियाल ने एमडीडीए के ही एक इंजीनियर के मोबाइल पर की थी। विजिलेंस इस इंजीनियर की आम छवि पता कर उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, कुछ और कर्मी भी विजिलेंस के निशाने पर हैं।

विजिलेंस टीमें फरार एई पर शिकंजा कसने में जुटी हैं। कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। फिर भी एई हत्थे नहीं चढ़ते तो कुर्की वारंट लेकर उनके घर की कुर्की की जाएगी। इस भ्रष्टाचार में जो भी संलिप्त होगा, उसे मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, एडीजी विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें