फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : आईसीएमआर गाइडलाइन का पालन न करने वाली लैब्स को भेजे जाएंगे नोटिस

Tue, 29 Sep 2020 09:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
corona sample - फोटो : PTI
विज्ञापन

देहरादून जिले की कई प्राइवेट लैब कोविड-19 को लेकर आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही हैं। जिन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। सीडीओ की ओर से निजी लैबों की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। अब उन्होंने प्राइवेट लैबों की ओर से दिए गए डाटा मिलान के लिए सात दिन का और समय मांगा है।

विज्ञापन


सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कमेटी ने सभी बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली है। जिसमें पाया गया कि कई प्राइवेट लैब आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही हैं। दो टेस्ट के बीच अंतराल और लैब में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर भी खामियां सामने आई हैं।

इसके अलावा उनके डाटा कलेक्शन में भी गड़बड़ी पाई गई है। डाटा दो-दिन बाद पोर्टल पर फीड किया गया है। जिसके कारण रिकॉर्ड में गड़बड़ी आ रही है। इसके लिए जिलाधिकारी से सात दिन का और समय मांगा गया है। बता दें कि डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को कुछ प्राइवेट लैब में जांच में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कुछ प्राइवेट लैब से दस्तावेज जब्त किए गए थे।
विज्ञापन


जिसमें कोरोना की टेस्ट सैंपलिंग के दौरान लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत पाए गए थे। जिसके बाद डीएम ने जिले की सभी प्राइवेट लैब की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। सीडीओ नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी में एडीएम प्रोटोकॉल गिरीश गुणवंत, डॉ. राजीव दीक्षित व डॉ. शलभ शामिल हैं।

मालूम हो कि मौजूदा समय में डॉ. लाल, हिमालयन लैब, मैक्स, महंत इंदिरेश, मेट्रो, सिनर्जी, एसएलआर, आहूजा, सीएमआई और कनिष्क पैथ लैब को सैंपलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पैथकाइंड की सैंपलिंग पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें