फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर दी प्रॉपर्टी पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं

Sun, 15 Jun 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार प्रॉपर्टी टैक्स के सरलीकरण पर काम कर रही है।
विज्ञापन


यहां तक कि लोगों को राहत देने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्टर रेट पर नहीं लगाया जाएगा। बल्कि इसे फ्लैट किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां में दी।

उनके परिवार द्वारा चुनाव में जीत के बाद श्री अखंड पाठ साहिब जी रखवाए गए। इस दौरान भोग डाले गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किराए वाली प्रॉपर्टी पर टैक्स नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन


समागम में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की जो भी समस्याएं हैं। उन्हें पहल के आधार पर हल किया जाएगा। किसी को भी समस्याओं के चलते परेशान नहीं होना पडे़गा। समागम में चंदूमाजरा के बेटे सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


समागम में अकाली दल शहरी, स्त्री अकाली दल व यूथ अकाली दल, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के अलावा व्यापार मंडल एवं कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं के मेंबर हाजिर थे। उन्होंने मिलकर चंदूमाजरा को सम्मानित किया। इस मौके पर जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, संसदीय सचिव एनके शर्मा, अकाली नेता बलवंत सिंह रामूवालिया, महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, जेतिंदर पाल सिंह जेपी, सतवंत कौर संधू, जगजीत संधू, राजबीर सिंह पडियाला, जत्थेदार अमरीक सिंह मोहाली, बलदेव कंग, हरदेव सिंह, अवतार सिंह वालिया समेत कई लोग हाजिर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें