फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: डेढ़ माह तक पूरे उत्तराखंड में नहीं कटेगी बिजली

Tue, 16 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि डेढ़ महीने तक पूरे प्रदेश में कहीं भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फोरलेन के लिए पेयजल लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन


मंगलवार की देरशाम तक हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सभागार में अर्द्ध कुंभ मेला 2016 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।

पेयजल लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ FIR
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि फोरलेन निर्माण में कहीं पर भी पेयजल लाइन टूटती है तो संबधित के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें बताया जाए। कहाकि पेयजल को बाधित करने वाली किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बिजली रोस्टिंग से होती है पानी समस्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले डेढ़ महीने तक कहीं पर भी बिजली की रोस्टिंग नहीं की जानी चाहिए। बिजली रोस्टिंग होने से पेयजल की समस्या की खड़ी हो जाती है। कहीं पर भी पेयजल की समस्या किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें