फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान भी नहीं जाएगी बड़े क्षेत्रों में बिजली

Sat, 16 Apr 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
विज्ञापन
गर्मी आते ही मरम्मत के नाम पर पूरे क्षेत्र में कटौती को लेकर सवाल उठने पर ऊर्जा निगम अब नई व्यवस्था बनाने जा रहा है। इसके तहत बिजली लाइनों की मरम्मत बड़े क्षेत्र में बिना बिजली कटौती के होगी। जहां मरम्मत होनी है बस उसी क्षेत्र में शटडाउन लिया जाएगा बाकी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति दूसरे फीडर से जारी रहेगी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम प्रबंधन ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही किसी भी स्थिति में एक घंटे से ज्यादा बिजली कटौती नहीं करने को भी कहा है।

शनिवार से मरम्मत का काम शुरू
शनिवार से ऊर्जा निगम ने दून समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आरएपीडीआरपी योजना के तहत जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर, खंभे और विद्युत तारों को बदलने का काम शुरू किया है। इसके लिए पूर्व में कई जगह पांच से 10 घंटे तक की बिजली कटौती का शेडयूल जारी किया गया था।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम का दावा है कि चूंकि आरएपीडीआरपी योजना टाइम बाउंड योजना है और समय पर काम नहीं होने पर केंद्र की तरफ से जारी बजट लैप्स होने की आशंका रहती है, इसलिए मरम्मत के सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जा रहे हैं।

लोगों की समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा निगम ने अब सीमित क्षेत्र में और कम से कम समय बिजली कटौती करने का निर्णय लिया है। ऊर्जा निगम के निदेशक (परिचालन) अतुल कुमार अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एक घंटे से अधिक बाधित न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें