फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भर्ती घोटाले पर बोले मंत्री धनसिंह रावत, चाहे कितना ही बड़ा आदमी क्यों न हो उसे बख्शा नही जाएगा

Thu, 15 Sep 2022 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

लायंस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से हिंदी दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कितना भी बड़ा आदमी क्यों न शामिल हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मसूरी में कैबिनेट मंत्री डाँ धन सिंह रावत ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लायंस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से हिंदी दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कितना भी बड़ा आदमी क्यों न शामिल हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


शहर के लंढौर स्थित एक होटल में लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने हिंदी दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर शहर के 25 स्कूलों के उन 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने स्कूल में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, सीनियर वर्ग के निबंध प्रतियोगिता और जूनियर वर्ग के सुलेख एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के साथ ही राखी प्रतियोगिता के छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष अनुज तायल ने कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत को स्मृति चिन्ह एवं गोदान पुस्तक देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भर्ती घोटाले में 35 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी की है। उन्होंने कहा कि ये घोटाले पुरानी सरकार के समय के हैं। कहा कि मसूरी एक पर्यटन नगरी है, यहां लाखों पर्यटक, यात्री घूमने आते हैं। यहां डॉक्टरों और नर्सों की कमी नहीं होने दी जाएगी। बहुत जल्द मसूरी के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल में हर स्तर पर कर्मचारी दिए जाएंगे। 2800 नई नर्सों की भर्ती राज्य में की जाएगी। जिससे अस्पतालों में नर्सों की समस्या खत्म हो जाएगी। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जो भी रक्तदान करेगा, उसको राज्य सरकार की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कहा कि इसके लिए हमने एक लाख लोगों के पंजीकरण का टारगेट रखा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, निवर्तमान मंडलाध्यक्ष गौरव गर्ग, रीजन चेयरपर्सन राजेंद्र बिष्ट, आरएन माथुर, सचिव रविंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष निधि बहुगुणा, एएस पंवार, संदीप अग्रवाल, शिव अरोड़ा, राजीव गोयल, सभासद अरविंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें