फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिलहाल नहीं बनेंगे नए जिलेः सीएम

Thu, 20 Nov 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पहुंचे हरीश रावत से लोगों को रानीखेत और चौखुटिया-गैरसैंण मिलाकर जिला घोषित करने की उम्मीद थी पर सीएम ने राज्य की वित्तीय स्थिति का हवाला देकर नए जिलों के गठन में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


चार नए जिलों का प्रस्ताव
सीएम ने चौखुटिया से आए शिष्टमंडल की जिला बनाने संबंधी मांगपत्र को तो स्वीकार किया मगर बाद में बजट की कमी बताकर वह क्षेत्र के लोगों को निराश भी कर गए। रानीखेत जिले की घोषणा भाजपा शासन में हो चुकी है। प्रदेश में जिन चार नए जिलों का पूर्व से प्रस्ताव है, उनमें डीडीहाट, रानीखेत, काशीपुर और  पुरोला (उत्तरकाशी) शामिल हैं।

पहली बार कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा में स्थित चौखुटिया-गैरसैंण को भी जिला बनाने की मांग उठी है, मगर सरकार अभी कोई भी नया जिला बनाने के मूड में नहीं। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि रानीखेत सहित प्रदेश के अन्य जिलों के गठन की घोषणा करेंगे और इसकी शुरुआत रानीखेत से की जाएगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस समय जिलों का गठन कर पाना मुमकिन नहीं है। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम से राज्य के विकास कार्य कराने पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा नाराजगी जताने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें