फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अदालतों में नहीं हुई सुनवाई, तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय के कार्य रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिवक्ताओं का एक दिवसीय कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते विकासनगर की अदालतों, तहसील कार्यालय व सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके अलावा स्टांप बिक्री व टाइप आदि से संबंधित कार्य भी नहीं हुए।
विज्ञापन

चेंबर निर्माण की मांग के लिए बार एसोसिएशन विकासनगर के आह्वान पर अधिवक्ता कार्यों से विरत रहे। इस कारण हरिपुर-ढकरानी स्थित न्यायालय अपर जिला जज, एसीजेएम कोर्ट, सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन, न्यायालय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, परिवार न्यायाधीश की अदालत आदि में लंबित मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नरेश बहुगुणा ने बताया कि अधिवक्ताओं के अदालत में नहीं आने से सभी मुकदमों की अगली तारीख वादकारियाें को दी गई है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन होने वाले भू-अभिलेख, प्रमाणपत्र, एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय व प्रशासनिक कार्य नहीं हो पाए। ऐसा ही हाल उप निबंधक कार्यालय में भी देखने को मिला। प्रतिदिन भू-अभिलेखों के पंजीकरण के लिए लगने वाली क्रेता और विक्रेताओं की भीड़ से कार्यालय दिनभर खाली रहा। अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि तहसील व निबंधक कार्यालय के कार्यों के अलावा स्टांप व टिकट आदि की बिक्री, टाइपिंग व फोटो खींचने वाले आदि से जुड़े व्यवसायिक कामकाज भी पूरी तरह प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें