फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गृह कर जमा करने में नहीं मिलेगी छूट

Sun, 14 Aug 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
यदि आपने हाउस टैक्स वक्त पर जमा नहीं किया तो अब आपको निगम की ओर से दी जाने वाली छूट नहीं मिलेगी। नियम से अनजान दर्जनों करदाता रोज निगम पहुंचकर छूट की मांग करते हैं, कई बार अधिकारियों के साथ बहस भी हो जाती है। ऐसे में टैक्स अनुभाग के अफसरों परेशानी होती है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के करीब सवा लाख लोग हाउस टैक्स अदा करते हैं। निगम की ओर से वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत छूट दी गई थी। लेकिन, बहुत से लोगों ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में टैक्स जमा नहीं किया। अब रोजाना कई लोग टैक्स जमा कराने निगम पहुंच रहे है और वे भी टैक्स में दी जाने वाली 20 प्रतिशत की छूट मांग रहे हैं।

ऐसे में अधिकारियों को बार-बार लोगों को समझाना पड़ रहा है। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि सिर्फ वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा करने पर बीस प्रतिशत की छूट दी गई है। कई बार छूट की तिथियां बढ़ाई भी जा चुकी हैं, जिन्होंने समय से टैक्स नहीं जमा किया उन्हें अब छूट नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें