फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जजरेड... 20 दिन में तैयार होगी डीपीआर, 44 करोड़ से होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग के सबसे बड़े भू-स्खलन जोन जजरेड की पहाड़ी के ट्रीटमेंट (उपचार) की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश के बाद पहाड़ी के ट्रीटमेंट के बाद डीपीआर बनाने का काम तेजी से हो रहा है। डीपीआर बना रही टीएचडीसीआईएल की टीम के सदस्य भी कई बार जजरेड की पहाड़ी का निरीक्षण कर चुके हैं। करीब 44 करोड़ रुपये से पहाड़ी का ट्रीटमेंट होना है। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया ने डीपीआर के 20 दिन में तैयार हो जाने की उम्मीद जताई है। लोनिवि ने ही ट्रीटमेंट कार्य में करीब 44 करोड़ लागत आने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन


भू-स्खलन की दृष्टि से नासूर बनी जजरेड की पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम जारी है। जौनसार बावर क्षेत्र के निवासी बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, भीमदत्त बताते हैं कि लगभग 10 वर्ष से पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर चुका है। उनका कहना है कि यदि जजरेड का विधिवत ट्रीटमेंट किया जाता तो समस्या का समाधान काफी पहले हो सकता था। एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी सविन बंसल ने जजरेड का निरीक्षण करके पहाड़ी का तत्काल ट्रीटमेंट शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से पहाड़ी पर कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों की डीपीआर बना रही टीएचडीसीआईएल ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 दिनों के भीतर डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी।


जजरेड में कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यो के लिए लगभग 44 करोड़ रुपये बजट की डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। बरसात के मौसम में पहाड़ी से हो रहे भू-स्खलन व इससे हुए नुकसान का जायजा भी टीम के सदस्य बार-बार मौके पर आकर ले रहे हैं। उम्मीद है कि 20 दिनों में डीपीआर तैयार करे बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें