फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, मतपेटी स्ट्रांग रूम में सील

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर सायं शुरू हुआ पोलिंग पार्टियों का विकासनगर व कालसी में बनाए गए नियंत्रण कक्षों में पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा। सुबह लगभग 10 बजे कालसी की अंतिम पोलिंग पार्टी नियंत्रण कक्ष में पहुंची, जबकि चकराता से अंतिम पोलिंग पार्टी दोपहर दो बजे नियंत्रण कक्ष पर पहुंची। उधर सभी पोलिंग पार्टियों के वापस लौट आने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड विकासनगर व चकराता के लिए विकासनगर के आशाराम वैदिक इंटर कालेज में बनाए गए नियंत्रण कक्ष पर पोलिंग पार्टियाें के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से शुरू हो गया था। सबसे पहले विकासनगर विकासखंड के विभिन्न बूथ से पोलिंग पार्टियां नियंत्रण कक्ष पर पहुंची। विकासनगर के रिर्टनिंग अफसर रविंद्र बिष्ट ने बताया कि रात्रि ग्यारह बजे तक सभी पोलिंग पार्टी नियंत्रण कक्ष पर पहुंच गई थीं। मतपेटियों को जमा करने की कार्रवाई के बाद उन्हें स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।

कालसी मे पोलिंग पार्टियों के आने का क्रम शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक चला। रिर्टनिंग अफसर प्रेमलाल नौटियाल ने बताया कि अंतिम पोलिंग पार्टी के आने के बाद राजकीय इंटर कालेज पुरानी कालसी में बनाए गए नियंत्रण कक्ष के स्ट्रांग रूम में सभी मतपेटियों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, पंचायत चुनाव के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधी भी मौजूद रहे। चकराता विकासखंड में पोलिंग पार्टियों के आने का क्रम शुक्रवार दोपहर तक चला। दोपहर दो बजे अंंतिम पोलिंग पार्टी के वापस लौट आने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया।
विज्ञापन






इंसेट


मतपेटी लेकर 10 किलोमीटर पैदल चली पोलिंग पार्टी, निर्वाचन अधिकारियों ने किया सम्मान

चकराता। विकासखंड के ग्राम उदांवा स्थित अति दुर्गम पोलिंग बूथ से मतदान के बाद मतपेटी लेकर मतदानकर्मी 10 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे। पोलिंग पार्टी का विकासनगर स्थित नियंत्रण कक्ष में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान मतदानकर्मियों को रिर्टनिंग अफसर रोहित श्रीवास्तव व उनके सहयोगियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें