फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में नित्यानंद, संत समाज बेचैन

Sat, 04 Jan 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आए महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी नित्यानंद के हरिद्वार के एक लग्जरी होटल में पहुंचने से संत समाज में बैचेनी का माहौल है।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन को अध्यात्मिक गतिविधियों के दौरान दखल न देने का भी हुक्म जारी किया गया है। दिनभर खुफिया एजेंसियां संत की मौजूदगी के मायने निकालती रही।

महामंडलेश्वर की उपाधि
वर्ष 2010 के हरिद्वार कुंभ के समय परमहंस स्वामी नित्यानंद के दामन पर सेक्स स्कैंडल के छीटें पडे़ थे। इलाहाबाद कुंभ में महानिर्वाणी अखाडे़ ने स्वामी नित्यानंद को महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा था।

कुंभ के बाद अब अचानक महामंडलेश्वर के हरिद्वार का रुख करने पर संत समाज बैचेन हैं। बृहस्पतिवार को अपने वीआईपी अनुयायियों के साथ वे पतंजलि योगपीठ के समीप एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। चर्चित संत की आमद से खुफिया एजेंसियों के कान खडे़ हो गए हैं।
विज्ञापन


दो दिन से खुफिया एजेंसियों के कर्मी होटल के इर्द गिर्द मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वामी नित्यानंद अध्यात्मिक गतिविधियों में मशगूल हैं। वे 22 जनवरी तक हरिद्वार में रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें