IIराजधानी देहरादून में चल रही राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दून की बेटी नित्या गैरोला ने कांस्य पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में नित्या कैडेट, जूनियर व सब-जूनियर वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बालिका सब-जूनियर (7-9 वर्ष) वर्ग में कांस्य पदक (तीसरा स्थान) हासिल किया।
I
I
I
Iकराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (केआईओ) की ओर से आयोजित चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यताओं के तहत आयोजित की गई और इसमें देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा, नित्या ने अपने अथक परिश्रम, समर्पण और कराटे के प्रति जुनून से न केवल उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित किया, बल्कि सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा भी बन गई हैं।I