फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के लिए धरने पर बैठीं साध्वी पद्मावती को मिला नीतीश कुमार का समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Thu, 23 Jan 2020 01:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे नीतीश कुमार के मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा की अविरलता के लिए छह सूत्रीय मांगों को लेकर हरिद्वार के मातृ सदन में अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया है। साध्वी 15 दिसंबर से अनशन पर बैठीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पद्मावती की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। नीतीश कुमार का यह पत्र लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साध्वी को नीतीश कुमार के पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन

इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि गंगा के प्रति मातृ सदन की चिंता सराहनीय है। आज गंगा के लिए हम सभी को चिंतित होने की जरूरत है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे मातृ सदन की सभी मांगों को समुचित फोरम पर पूरे प्रभाव के साथ उठाएंगे। 

इस दौरान उन्होंने अनशन समाप्त करने के लिए साध्वी पद्मावती और मातृ सदन के स्वामी शिवानंद सरस्वती से आग्रह भी किया लेकिन साध्वी पद्मावती ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे वादे कर रही है, इसलिए वह अनशन समाप्त नहीं करेंगी। अनशन तभी समाप्त होगा जब सारी मांगे मान ली जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें