फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट पर मुख्यमंत्री की गलत बयानबाजी: निशंक

Sat, 27 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रेल बजट को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। निशंक ने रेल बजट की उपलब्धियां गिनाते हुए इसे रेलवे और जनता दोनों के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन


शनिवार को यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. निशंक ने कहा कि हरिद्वार को रेल के जरिए चार धाम और अन्य तीर्थों से जोड़ने के साथ ही मॉडल स्टेशनों में शामिल किया गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड में विभिन्न नई रेल लाइनों के निर्माण और सर्वे की मंजूरी बजट में दी है। निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र का आभार जताने के बजाय गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि पिछले दस साल में कांग्रेस ने उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए क्या किया। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता महेश पांडे, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।

जल्द उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री
डॉ. निशंक ने बताया कि केंद्र ने उत्तराखंड में सड़क सुविधाओं को विस्तार देने को चार धाम महा योजना बनाई है। इस योजना पर साढ़े बारह हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इसके लिए 740 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत भी हो गया है। महा योजना सड़क मार्ग से चारों धामों को गढ़वाल कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ेगी। योजना का उद्घाटन करने संसद सत्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड आएंगे।
विज्ञापन


खली के शो पर सवाल
निशंक ने खली के शो आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को शो के टिकट बेचने को लगाया गया है।

सीएम खूनी खेल की बजाय पर्वतारोहण, हिम क्रीड़ा या अन्य प्रतियोगिताएं कराते तो बेहतर होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें