फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी व्रत आज, हरिद्वार में शुभ मुहूर्त में भक्तों ने गंगा में लगाई पावन डुबकी

Thu, 13 Jun 2019 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज देशभर में निर्जला एकादशी का व्रत मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के घाटों में स्नान के लिए पहुंचे। शुभ मुहूर्त में उन्होंने पवित्र स्नान किया। इस बार निर्जला एकादशी व्रत गुरुवार को पड़ा है।
विज्ञापन


पंडित सुशांत राज के अनुसार निर्जला एकादशी में पानी भरकर सुराही, हाथ का पंखा, पेठा आदि देने की परंपरा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी व्रत व अनुष्ठान फलदायी होता है। इस दिन किए गए पूजन व दान पुण्य से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन

भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी एकादशी व्रत में निर्जला एकादशी सबसे कठिन माना गया है। यदि आप वर्षभर की 24 एकादशी का व्रत नहीं कर पाते हैं तो इस व्रत को करने मात्र से सारा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

एकादशी का यह उपवास निर्जला रहकर करना होता है। इसलिए रखना बेहद कठिन होता है क्योंकि इसमें पानी नहीं पीना होता है। उपवास को द्वादशी के दिन सूर्योदय के पश्चात खोला जाता है। इसकी समयावधि काफी लंबी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें