फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand board में फेल हो गए हैं तो निराश न हों, यहां मिलेगा एडमिशन का मौका

Sun, 27 May 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
students - फोटो : demo pic
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक या फेल होने वाले छात्र निराश न हों। उनके लिए अभी एक मौका है। जिससे वह साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपेन स्कूलिंग (एनआईओएस) में एडमिशन प्रक्रिया 30 जून तक खुली हुई है।

विज्ञापन


एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं, वे विकल्प के तौर पर एनआईओएस की स्ट्रीम-2 का लाभ ले सकते हैं। एनआईओएस ऐसे अनुतीर्ण विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है, जिसका परीक्षाफ ल दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक घोषित हो जाता है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है

apply online
इसके अलावा फेल विद्यार्थी अपने मूल बोर्ड से जिन दो विषयों में पास हैं, उनके अंक एनआईओएस की ओर से ऐसे ही जोड़ दिए जाते हैं। इस प्रकार उसे केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी। यह प्रवेश 30 जून तक खुली है। प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है।

अपने जनपद में स्थित अध्ययन केंद्रों से भी प्रवेश लिया जा सकता है। यह बोर्ड सभी बोर्ड के बराबर सरकार से मान्यता प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए एनआईओएस की वेबसाइट, एनआईओएस के क्षेत्रीय कार्यालय या फिर किसी अध्ययन केंद्र से हासिल कर सकते हैं।

वेबसाइट : www.nios.ac.in
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें