फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सूची से हटाई गई नौ निविदाएं, अब 22 को डाले जाएंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर कोटे के निर्माण कार्यों की संशोधित सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। कार्य कराने के लिए नगर निगम ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। 22 जनवरी को टेंडर डाले जाएंगे। उसके बाद टेंडर खोले जाएंगे और वर्क आर्डर जारी कर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की इस सूची में पहले 261 काम कराए जाने थे। टेंडर सूची में गड़बड़ी का खुलासा करते हुए अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने टेंडर सूची की जांच कराई और इसमें नौ कार्यों में गडबड़ी पाई गई। सभी नौ कार्यों को सूची से हटा दिया गया। अब 252 कार्यों की यह निविदा सूची फाइनल कर मंगलवार को जारी कर दी गई। अब इन कार्यों को कराने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 22 जनवरी के बाद निविदाओं को खोला जाएगा और चयनित ठेकेदारों के हिसाब से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें