राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा में स्वीप (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम) के तहत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में आभा बिष्ट, मनोरमा, तनीषा और साफिया ने, स्लोगन प्रतियोगिता में तनीषा, महक व आकांक्षा ने और निबंध प्रतियोगिता में मोनिका, महिमा, अक्षिता और खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य टीएस नेगी ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।