फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चलने वाले 9 घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस रद्द

Sun, 21 May 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अधिक वसूली के चलते प्रशासन ने 9 घोड़ा-खच्चर संचालक/हॉकर के लाइसेंस रद्द कर दिए है। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए संबधित विभाग व सेक्टर मजिस्ट्रेट पर नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश भी दिए। चार दिन पूर्व भी 7 घोड़ा- खच्चर संचालकों का लाइसेंस रद्द किया गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से तय दर से अधिक रुपये वसूलने पर 9 घोड़ा-खच्चर संचालक/ हॉकर का मौके पर ही लाइसेंस रद्द कर दिया।

डीएम ने रास्ते में अन्य कई घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए। कहा कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता और लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को भी सोनप्रयाग, गौरीकुंड और पैदल मार्ग पर नियमित साफ-सफाई करने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पैदल निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें