फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हौसले और हिम्मत से ये युवा बन गए 'मांझी'

Wed, 19 Aug 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
काम चाहे जितना मुश्किल हो, सफलता में उम्र बाधा नहीं बन सकती, बशर्ते इरादा पक्का होना चाहिए। पहाड़ की वादियों से निकलकर आई यह मिसाल यही साबित करती हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के इन युवाओं ने छह माह से खराब पड़े रास्ते को ठीक कर दिया है। बिहार के दशरथ मांझी ने अकेले पहाड़ काट कर रास्ता बना दिया था। इन युवाओं ने कुछ ऐसा नहीं किया है, लेकिन इनकी इस पहल से उन लोगों का सीख मिली है जो हर बात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं।

छह माह पूर्व बारिश से क्षतिग्रस्त जिस पैदल रास्ते और दीवार को बनाने के लिए चमोली की नगर पंचायत पोखरी बजट का रोना रो रही थी, उसे कर्नल अजय कोठियाल निशुल्क भर्ती केंद्र के 60 युवाओं ने श्रमदान कर दो दिनों में बना डाला।
विज्ञापन


12 अगस्त से जीआईसी नागनाथ पोखरी के छात्रावास में निम की ओर से आर्मी जीडी भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप चलाया जा रहा है। कैंप का पहुंच मार्ग बीती फरवरी में हुई बारिश के बाद से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ था।

यही मार्ग देवर, ऑली और झलोटी गांवों की पैदल आवाजाही का भी मुख्य साधन है और जीआईसी नागनाथ के छात्र-छात्राएं भी इसी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग से आते-जाते हैं। पोखरी से रास्ते के सुधारीकरण की मांग पर पंचायत के अधिकारी बजट की कमी बताते रहे।
विज्ञापन

60 युवाओं की टीम ने की पैदल रास्ते की मरम्मत

इस बीच कैंप का संचालन कर रहे पूर्व सूबेदार धनीराम शाह को क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग से हो रही दिक्कत के बारे में पता चला तो उन्होंने मार्ग दुरुस्त करने की ठानी।

उन्होंने कैंप में शामिल 60 युवाओं की टीम गठित कर पैदल रास्ते की मरम्मत शुरू की। टीम ने क्षतिग्रस्त 500 मीटर पैदल मार्ग और 10 मीटर ऊंची और 20 मीटर लंबी दीवार को दो दिन में बना डाला। शाह का कहना है कि यह निस्वार्थ सेवा है। रास्ते के निर्माण से लोगों को आवाजाही में अब दिक्कतें नहीं आएंगी।

क्षेत्र के कई पैदल मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इनकी मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, लेकिन अभी तक हमें बजट नहीं मिला है। प्रशिक्षण टीम ने रास्ते के क्षतिग्रस्त भागों का निर्माण कर लोगों की दिक्कतों को दूर कर दिया है।
- सुशीला रावत, अध्यक्ष, नगर पंचायत पोखरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें