फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ से पैदल गौरीकुंड पहुंची एनआईएम टीम

Wed, 05 Mar 2014 09:19 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ टास्क फोर्स के मुखिया डीआईजी जीएस मर्तोलिया बुधवार को चॉपर से लिनचोली में उतरे। यहां से वह एनआईएम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी की टीम के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग से देर शाम गौरीकुंड पहुंचे।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग का कर रही है निरीक्षण
मालूम हो कि भीमबली से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर व्यवस्था बनाने के लिए सरकार द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

पढ़ें, अपने खून से 51 लोगों की जान बचा चुका है यह डॉक्टर

इसी क्रम में फोर्स का सहयोग कर रही एनआईएम की 11 सदस्यीय टीम कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में मंगलवार को चॉपर से केदारनाथ में उतारी गई थी।

मर्तोलिया भी हुए टीम में शामिल
टीम मंगलवार को ही पैदल मार्ग की रेकी करते हुए नीचे उतरी। टीम ने रात लिनचोली में गुजारी। बुधवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे डीआईजी मर्तोलिया एक गनर के साथ चॉपर से लिनचोली से नीचे स्थित अस्थायी भीमबली हेलीपैड पर उतरे।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ का जायजा लेने पहुंची एनआईएम टीम

पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि डीआईजी एनआईएम की टीम के साथ पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए देर शाम गौरीकुंड पहुंचे।

मार्ग में संचार सुविधा नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है। टीम के देर रात तक गुप्तकाशी पहुंचने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें