फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे काम कर निम ने धाम में मनाई वर्षगांठ

Fri, 20 Mar 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में विषम हालातों में जमी निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) की टीम ने दूसरे महकमों के काहिल कर्मचारियों को अपनी अनूठी कार्यशैली से आईना दिखाया है।
विज्ञापन


धाम में एक एक वर्ष पूरा होने पर निम की टीम ने पूरे 24 घंटे कार्य करके जश्न मनाया। इस मौके पर निम प्राचार्य कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में निम के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए और कर्मठता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

धाम के पुनर्निर्माण में जुटी निम के सदस्य एमआई-26 हेलीपैड पर  एकत्र हुए। कर्नल कोठियाल ने एक वर्ष में किए गए कार्यों को लेकर सदस्यों की प्रशंसा की। कहा कि जिस विश्वास और हौसले के साथ हमने अब काम किया है, वह आगे भी बना रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमजन से लेकर शासन, प्रशासन की नजरें उन पर लगी हैं। इस दौरान कुछ सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इसके उपरांत एमआई-26 हेलीपैड से मंदाकिनी नदी तक के रास्ते की बर्फ हटाकर उसे चलने लायक बनाया।

मंदिर परिसर में सफाई के साथ कॉटेज की बर्फ भी हटाई गई। इस मौके  पर निम के योगेंद्र राणा, मनोज सेमवाल, रंजीत सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

केदारनाथ में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। इस दौरान शीत हवाओं का प्रकोप भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें