फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2024: पांच साल में हरिद्वार जिले में बढ़े छह निकाय, 53 हजार मतदाता घटे, आयोग ने जारी किए आंकड़े

Fri, 03 May 2024 07:03 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

निकाय चुनावों में इस बार 27 लाख 36 हजार 855 मतदातावोट करेंगे। देहरादून जिले के निकायों में सर्वाधिक 1.27 लाख मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल में हरिद्वार जिले में छह निकाय बढ़ गए लेकिन मतदाताओं की संख्या 53 हजार घट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मतदाता संख्या के ताजा आंकड़ों में ये खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, प्रदेश में पांच साल में मतदाताओं की संख्या में दो लाख का इजाफा दर्ज किया गया है। देहरादून जिले के नगर निकायों में सर्वाधिक 1.27 लाख मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निकायों में वोटर लिस्ट अपडेशन का काम कराया था, जिसकी रिपोर्ट आयोग को मिल चुकी है। 2018 के मुकाबले 2024 में मतदाताओं की संख्या में दो लाख 447 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देहरादून जिले के निकायों में सर्वाधिक 1,27,361 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

ऊधमसिंह नगर के निकायों में 74,267 मतदाता, नैनीताल में 19,162, पौड़ी में 11,295, टिहरी में 10,874 मतदाता बढ़े हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक नगर पालिका के मतदाताओं की संख्या उपलब्ध नहीं है। अल्मोड़ा में पांच साल में 1860, बागेश्वर में 5078, चमोली में 1202, चंपावत में 2747, पिथौरागढ़ में 4743, उत्तरकाशी में 864 मतदाता बढ़े हैं। राज्य निर्वाचन आयोग अब 102 में से 93 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून में निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगा था, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सात दिन का विशेष समय दिया है।

विज्ञापन

पांच साल में निकायों के मतदाताओं की संख्या

जिला 2018  2024
अल्मोड़ा 31,460 33,320
बागेश्वर 19,664 24742
चमोली 50,087 51,289
चंपावत 29,393 32,140
देहरादून 8,04,985 9,32,346
हरिद्वार 4,67,432 4,14,230
नैनीताल ,01,477 3,20,639
पौड़ी 1,51,874 1,63,169
पिथौरागढ़ 49,278 54,021
टिहरी 63,424  74,298
ऊधमसिंह नगर 5,10,852 5,85,119
उत्तरकाशी 42,730 43,594

 

 

विज्ञापन

पांच साल में किस जिले में कितने निकाय बढ़े

अल्मोड़ा में 2018 में दो नगर पालिका, दो नगर पंचायत थीं। अब दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। बागेश्वर में एक नगर पालिका, एक नगर पंचायत से संख्या बढ़कर एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है। चमोली में चार नगर पालिका, पांच नगर पंचायत की संख्या बरकरार है। चंपावत में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत थी जो तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत हो गई है। देहरादून में दो नगर निगम, तीन नगर पंचायत थी, जो अब दो नगर निगम, चार नगर पालिका, एक नगर पंचायत हो गई है। हरिद्वार जिले में दो नगर निगम, तीन नगर पालिका, चार नगर पंचायत थे जो अब दो नगर निगम, तीन नगर पालिका व 9 नगर पंचायत हो गई है।

नैनीताल जिले में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, तीन नगर पंचायत थे, जिनकी संख्या एक नगर निगम, चार नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है। पौड़ी में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। पिथौरागढ़ में तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बदलकर सभी पांच नगर पालिका बन गई हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: एसजीआरआर विवि में सुनिधि चौहान ने बिखेरा सुरों का जादू, गीतों पर जमकर झूमे छात्र, तस्वीरें

रुद्रप्रयाग में एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायत से बदलकर एक नगर पालिका, चार नगर पंचायत हो गए हैं। टिहरी में पांच नगर पालिका, पांच नगर पंचायत से बढ़कर छह नगर पालिका, पांच नगर पंचायत हो गए हैं। ऊधमसिंह नगर में दो नगर निगम, सात नगर पालिका, सात नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, सात नगर पालिका, आठ नगर पंचायत हो गए हैं। उत्तरकाशी में तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत बरकरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें