sec.uk.gov.in (एसईसी.यूके.जीओवी.इन) में लॉगइन करें। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खुलेगी। होम में जाकर इलेक्ट्रॉल रोल्स में जाएं। इसमें लोक बॉडीज वोटर लिस्ट 2018 होगी। इसके बाद 13 जिलों की सूची आएगी। इसमें देहरादून में क्लिक करें।
उसके बाद आपको 100 वार्डों की सूची दिखाई देगी। मतदाता संबंधित वार्ड में क्लिक करें। इसके बाद वोटर लिस्ट और बूथ का नाम खुलेगा। यहां मतदाता अपना नाम और बूथ नंबर का पता कर सकता है।
हेल्पलाइन नंबर से लें जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि बूथ संबंधी जानकारी या शिकायत दर्ज कराने के लिए 0135-2626066 नंबर पर आप कॉल कर सकते हैं। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जानकारी और शिकायत की जा सकती है।