फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: प्रचार तेज, मतपत्र छपवाने दिल्ली पहुंची टीम

Wed, 31 Oct 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
election - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में प्रतीक चिन्ह आवंटित होने के बाद अब प्रचार में तेजी आने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग का पूरा फोकस अब मतपत्र छपवाने पर केंद्रित हो गया है। इस बार सीमा विस्तार के बाद बदली हुई स्थिति में वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है। अभी तक 23 लाख से ज्यादा वोटरों की संख्या सामने आई है। हालांकि कुछ नए वोटरों के नाम जुड़ने के बाद अंतिम तौर पर वोटरों की संख्या को आयोग जल्द ही सार्वजनिक करेगा। इन स्थितियों के बीच आयोग ने हर जिले में बैलेट अफसरों की सूची दिल्ली की प्रेस को भेज दी है। सरकार ने प्राइवेट प्रेस को दस दिन के भीतर मतपत्र छापकर देने के लिए कहा है। आयोग के अनुसार, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार की टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गईं। अन्य जिलों से टीमें बुधवार तक दिल्ली पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन


ये बनाए गए हैं जिलों के बैलेट अफसर
उत्तरकाशी-विरेंद्र कुमार पुृरी, हरीश चंद्र खंडूडी, अल्मोड़ा-जीएस कालाकोटी, राहुल चौबे, ऊधमसिंह नगर-सुभाष चंद्र गुप्ता, नैनीताल-हरिगिरी, नवाजिस खलिक, पिथौरागढ़-अमरेंद्र सिंह चौधरी, चमोली-नरेंद्र कुमार यादव, डॉ.जितेंद्र भाष्कर, बागेश्वर-तेजपाल सिंह, हरिद्वार-दीवान सिंह नेगी, पौड़ी-नरेंद्र कुमार, देहरादून-पीके पांडेय, टिहरी-डीके तिवारी, डीएस नेगी, चंपावत-सुरेश प्रकाश बैनी, सुरेश चंद्र पंत, रुद्रप्रयाग-योगेंद्र सिंह।

उपलब्धियों के होर्डिंग हटाने को भेजा पत्र
प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर पेट्रोल पंपों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग पर एतराज जताया गया है। प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए पत्र में इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


डाक मतपत्र के जरिये वोट देंगे कर्मचारी 
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत ने बताया कि निकाय चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वे डाक मतपत्र के जरिये मतदान कर सकेंगे। अगर वह किसी अन्य निकाय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, तो भी मतदान कर पाएंगे।

नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश, नगर पालिका डोईवाला, विकासनगर, हर्बटपुर और मसूरी के निकाय चुनाव में तैनात करीब छह हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से वोट देने का अधिकार मिलेगा। निर्वाचन विभाग ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट प्रकाशन शुरू कर दिया है। आगामी 10 से 17 नवंबर के बीच आवंटित पोस्टल बैलेट ट्रेनिंग केंद्र पर जमा किए जाएंगे। इसके अलावा डाक से भी पोस्टल बैलेट भेजे जा सकेंगे। उन्हें प्रारूप-9 में संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। ऐसे कार्मिकों की सुविधा के लिए प्रथम और द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र काउंटर प्रशिक्षण स्थल पर बनाए जाएंगे, जहां वे अपना भरा हुआ आवेदन जमा कर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र दो से चार नवंबर तक प्रशिक्षण स्थल ओएनजीसी ऑडिटोरियम पर पहुंचाना होगा। जिससे उन्हें डाक मतपत्रों में शामिल किया जा सके। ऐसे कार्मिक प्रारूप-9 संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अथवा वेबसाइट dehradun.gov.in/election_department_panchasthani के जरिए हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें