फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018 : ‘सितारों’के प्रचार को मुहूर्त का इंतजार

Thu, 01 Nov 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Anugrah Narayan Singh
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय का चुनाव कांग्रेस के लिए भले ही बेहद अहम है, लेकिन उसके स्टार प्रचारक अभी निकल नहीं पा रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत असम में हैं, वह दीपावली के बाद कब प्रचार में कूदेंगे स्पष्ट नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रचार अभियान का मोर्चा अकेले ही संभाल रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह बुधवार से प्रचार अभियान में उतर तो गए, लेकिन दून में उनका कार्यक्रम सिर्फ पार्टी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल से मुलाकात भर का रहा। हालांकि गढ़वाल के कई इलाकों में तीन नवंबर तक उनके प्रचार के कार्यक्रम तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अपने 48 स्टार प्रचारकों की सूची काफी दिन पहले जारी कर चुकी है, लेकिन निकाय चुनाव को लेकर जिस तरह के आक्रामक अभियान की कांग्रेस के रणनीतिकार जरूरत महसूस कर रहे हैं, उसके दर्शन अभी नहीं हो रहे हैं। सबसे प्रतिष्ठित देहरादून नगर निगम के चुनाव के प्रचार में अभी तक पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जैसे बडे़ नेता जुड़ नहीं पाए हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रोज दून के प्रचार अभियान का किसी न किसी रूप में हिस्सा बन रहे हैं। गढ़वाल के कई इलाकों में उनके प्रचार कार्यक्रम का खाका भी खींच लिया गया है। 

हालात ये हैं कि पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय देहरादून में मौजूद तो हैं, लेकिन अभी तक एक बार भी पूर्व मंत्री और मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे दिनेश अग्रवाल के साथ प्रचार में नहीं दिखे हैं। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की स्टार प्रचारक डॉ. इंदिरा हृदयेश का फोकस फिलहाल हल्द्वानी पर दिख रहा है, जहां उनके बेटे सुमित हृदयेश मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। जहां तक अन्य बडे़ नेताओं का सवाल है, उनका यही कहना है कि पार्टी जिस तरह का उनका कार्यक्रम लगाएगी, उसके अनुरूप ही काम करेंगे। इन स्थितियों के बीच, प्रचार अभियान में सभी बडे़ नेताओं के न जुड़ पाने को तालमेल में कमी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पूरा तालमेल बनाकर नगर निकाय चुनाव में उतरी है। सभी बडे़ नेता चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे। अभी सभी के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसके बाद सभी स्टार प्रचारक चुनाव में दिखाई देंगे। भाजपा के खिलाफ यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

- अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें