फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: रविवार को मतदान, टनकपुर-बनबसा से लगी नेपाल सीमा सील

Sat, 17 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/टनकपुर/बनबसा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुमाऊं में दो नगर निगमों समेत 37 निकायों के लिए रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाद बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। रविवार देर शाम चुनाव संपन्न होने के बाद ही परिस्थितियों को देखकर प्रशासन सीमा खोलने के निर्देश जारी करेगा।

वहीं, टनकपुर से लगी नेपाल सीमा को भी प्रशासन ने 36 घंटे के लिए सील कर टनकपुर बैराज पर आवाजाही रोक दी है। शनिवार तड़के दूरदराज भारतीय शहरों से आने वाले प्रवासी नेपाली नागरिकों को आईडी देखने और जांच उपरांत सही पाए जाने पर नेपाल भेजा गया। वहीं, नेपाल से किसी को भी भारत आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। केवल गंभीर रूप से बीमार नेपाली नागरिकों, एंबुलेंस एवं विदेशी नागरिकों (थर्ड कंट्री) को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सील होने से कारोबार पर असर

वहीं, सीमा सील होने से बनबसा के कारोबार पर असर पड़ा है। उधर, चंपावत जिला प्रशासन ने चुनाव के चलते रविवार सुबह पांच बजे से टनकपुर से लगी सीमा को सील करने का फैसला लिया था, लेकिन इस बीच शासन ने शनिवार सुबह से ही सीमा को सील करने का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि पंजाब के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के 6-7 आतंकियों के भारतीय सीमा में घुसने के इनपुट मिलने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है।

सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते रविवार को भी सीमा पूरी तरह से सील रहेगी। इमिग्रेशन चेकपोस्ट के अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को आठ विदेशी (थर्ड कंट्री) पर्यटकों ने पासपोर्ट एवं वीजा की जांच के बाद नेपाल से भारत में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें