फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: भाजपा का दामन थामने जा रहे कांग्रेसियों मनाने में जुटे दिनेश अग्रवाल

Mon, 22 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नाराज कांग्रेसियों को मनाने में जुटे दिनेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस वक्त कांग्रेस ने दून से दिनेश अग्रवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की, ठीक उसी वक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर रहे थे। खबर मिलने के बाद अग्रवाल नाराज कांग्रेसियों को मनाने की कोशिशों में जुटे रहे। 

विज्ञापन


दिनेश अग्रवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार समेत कई कांग्रेसियों ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे हरिद्वार रोड स्थित आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इसी बीच कांग्रेस के कुछ मौजूदा और पूर्व पार्षदों व पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दिनेश अग्रवाल को मिली।

इसके बाद वहां मौजूद सभी कांग्रेसियों ने नाराज सदस्यों से फोन से बातचीत करने का प्रयास करने लगे। दिनेश अग्रवाल ने खुद भी फोन कर मनाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी बीच किसी कार्यकर्ता का फोन आया तो अग्रवाल कहने लगे कि भाई, अभी तो मुझे खुद मदद की जरूरत है। हालांकि इस गहमागहमी के बाद पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कराएंगे नामांकन 

कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल मंगलवार को नामांकन करेंगे। उनके निजी सचिव सुनील बिजल्वाण ने बताया कि अग्रवाल मंगलवार सुबह 10 बजे  कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से जुलूस नामांकन के लिए निकलेगा। दोपहर करीब 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

जिताऊ  प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग
रायपुर विधानसभा के अलग-अलग वार्डों से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक सिंह सजवाण के नेतृत्व में राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने बैठक कर जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट देने के बाबत चर्चा की गई।

त्रिलोक सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से ऐसे लोगों को टिकट दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं, जो कभी पार्टी के प्रति समर्पित नहीं रहे। ऐसे में लंबे समय से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें