फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: भाजपा और कांग्रेस ने की चुनाव संचालन कमेटी की घोषणा

Wed, 24 Oct 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा ने आज चुनाव संचालन कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट होंगे।

विज्ञापन


बुधवार को देहरादून में बताया गया कि पूर्व मंत्रियों की अध्यक्षता में कई कमेटियों का गठन किया गया है। पूर्व मंत्री नवप्रभात घोषणापत्र निर्माण कमेटी के अध्यक्ष होंगे। वहीं देहरादून नगर निगम के चुनाव संचालन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट होंगे। पूर्व मंत्री मातबर कंडारी प्रचार कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

 

वहीं भाजपा के मुख्य मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष होंगे। चुनाव इन समितियों की निगरानी में होंगे।
 

28 सदस्यों वाली इस समिति में पांच सांसद और सभी मंत्रियों को जगह दी गई है। जिसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, संजय कुमार, नरेश बंसल, खजान दास, गजराज सिंह, विजय बहुगुणा, अजय टमटा, भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य मंत्री और भाजपा नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें