भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दो और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर देहरादून नगर निगम के वार्ड 15 में उपेंद्र रेगमी और अभिषेक बोरा (रिंकू) को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने दी। निकाय चुनाव में पार्टी अब तक 62 बागियों को निष्कासित कर चुकी है।
गरीब बस्ती मोर्चा संयोजक दिलीप समेत 32 भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
रुद्रपु में नगर निगम के चुनाव में भाजपा के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ आखिरकार कार्रवाई हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की संस्तुति पर दिलीप अधिकारी समेत 32 भाजपा नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित होने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल के मीडिया प्रभारी आशीष छाबड़ा भी शामिल हैं। एक निष्कासित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार भुसरी पूर्व में ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
दरअसल बागी नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं के निष्कासन के लिए जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की ओर से गठित कमेटी में विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता शामिल थे। कमेटी की सहमति पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कार्रवाई की। निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज होकर गरीब बस्ती आजाद मोर्चा बनाकर अपने पार्षद प्रत्याशी खड़े करने वाले दिलीप अधिकारी समेत 32 नेताओं को शनिवार को भाजपा संगठन ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। निकाय चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों लिप्त नेताओं के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है। हालांकि बागियों को पार्टी से बाहर करने से पहले मनाने की कोशिश भी की गई थी। कुछ नेताओं को पार्टी ने मना भी लिया था लेकिन गरीब बस्ती आजाद मोर्चा के संयोजक दिलीप अधिकारी और अन्य प्रत्याशियों को मनाने में पार्टी कामयाब नहीं हो सकी थी। दिलीप भी विधायक के नजदीकियों में शुमार थे।
इन्हें किया गया निष्कासित
निष्कासित नेता वार्ड प्रत्याशी
आशीष छाबड़ा - वार्ड एक
महेंद्र पाल मौर्या - वार्ड दो
मनोज दास - वार्ड तीन
पूरन पांडेय, स्वाति शर्मा - वार्ड छह
गिरधारी लाल गंगवार - वार्ड सात
विनेश कुमार, मोतीराम राठौर, गीता गुप्ता - वार्ड आठ
मलकीत कौर, शिव कुमार शिब्बू - वार्ड नौ
मुकेश रस्तोगी, शंकर सरकार- वार्ड 10
सरिता श्रीवास्तव, रोशनलाल, अनीता आर्य, धर्मेंद्र आर्या - वार्ड 12
जितेंद्र यादव - वार्ड 14
हरीश मिश्रा - वार्ड 16
सचिन गंगवार, मनीष सोनी - वार्ड 21
भाग्यश्री - वार्ड 23
विक्रय रावत, रविंद्र धामी -वार्ड 33
राजकुमार भुसरी -वार्ड 34
प्रभा देवी -वार्ड 35
विरेंद्र आर्या, महेंद्र आर्या -वार्ड 36
शकुंतला कालड़ा, कपिल कालड़ा -वार्ड 38
सुरेंद्र सिंह सरजू - वार्ड 39