अचानक हुई तेज बारिश के चलते शनिवार को कॉरपोरेट जगत की चर्चित सख्शियत नीरा राडिया के हेलीकॉप्टर की गोपेश्वर में इमरजेंसी लेंडिंग हुई।
45 मिनट बाद मौसम सामान्य होने का इंतजार करने के बाद हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम की ओर उड़ गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को बदरीनाथ धाम में नीरा राडिया के नेयति ट्रस्ट की ओर से निशुल्क अस्पताल का शुभारंभ हुआ।
जिसके उद्घाटन के लिए वह बदरीनाथ धाम जा रही थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह बदरीनाथ नहीं पहुंच पाई।