फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनएचएम की टीम ने चिकित्सा इकाइयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएनएचएम की टीम सर्वेक्षण रिपोर्ट जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेगी
विज्ञापन

I
Iराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने देहरादून के रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेंहुवाला प्राथमिक स्वास्थ्य, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमाद्वार और शमशेर गढ़ हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। एनएचएम की टीम तीन दिन बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेगी।I
Iइस पर देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया के टीम ने इन चिकित्सा इकाइयों की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान एनएचएम के मानकों के तहत दी जा रही सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के बाद सीएमओ को सौंपी जाएगी। बताया कि बुधवार को एनएचएम की टीम चकराता, कालसी और साइया पहुंचकर चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iदून अस्पताल में अब रविवार को भी होगी एमआरआईI
Iदून अस्पताल में आने वाले मरीज अब रविवार को भी एमआरआई करा सकेंगे। इसको लेकर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य की ओर निर्देश जारी किए गए हैं। दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अभी तक अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक एमआरआई की सुविधा उपलब्ध थी। ऐसे में रविवार के दिन मरीजों को एमआरआई करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अस्पताल में अब रविवार को भी एमआरआई की जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें