फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में मलबा गिराने पर एनएचआईडीसीएल पर 15 लाख का जुर्माना

Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना का मलबा नदी में डालने और डंपिंग जोन का सही रखरखाव न करने पर बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग ने एनएचआईडीसीएल पर 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। नंदप्रयाग के समीप परियोजना का अधिकांश मलबा अलकनंदा नदी में गिराया जा रहा है।

विज्ञापन


गौचर से हेलंग तक इन दिनों ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है। चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से हिल कटिंग कार्य रोका है, लेकिन एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से हिल साइड दीवार निर्माण के लिए कटिंग और मलबा बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

कई जगहों पर डंपिंग जोन भरने के कारण सीधे मलबे को अलकनंदा में उड़ेला जा रहा है। नंदप्रयाग क्षेत्र में अधिक मात्रा में मलबा अलकनंदा में डाला जा रहा है। प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि मलबे को सीधे अलकनंदा में डालने पर एनएचआईडीसीएल से 15 लाख का जुर्माना लगाया है। परियोजना कार्य की लगातार मानीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें