फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 : जल्द शुरू हो सकती है किसानों की गिरफ्तारी

Thu, 18 Oct 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
nh 74 scam
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेजने के बाद अब बैक डेट में भूमि का 143 कर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों की गिरफ्तारी के प्रयास भी एसआईटी ने शुरू कर दिए हैं। 18 किसानों के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी ले लिया है। 

विज्ञापन


तहसीलवार घोटाले की जांच के बाद एसआईटी की ओर से साक्ष्यों के आधार पर बैक डेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले 42 किसानों को एसआईटी ने चिह्नित किया है। चार किसानों को एसआईटी जेल भेज चुकी है और एक किसान फरार होकर विदेश में छुपा है। 18 किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी ने उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया है। एसआईटी की मानें तो जल्द ही किसानों की गिरफ्तारी शुरू हो जाएगी।

इधर, एसआईटी को आईएएस पंकज पांडेय के खिलाफ अभियोजन अनुमति मिलने का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि डीओपीटी से अभियोजन अनुमति मिलने के बाद एसआईटी आईएएस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस खाते की जांच के लिए भी एसआईटी की ओर से बैंकों से संपर्क कर कुछ किसानों के खातों की बैंक डिटेल खंगाली जा रही है। इधर, विदेश भागे एक किसान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में भी एसआईटी जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें