फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए जारी किए प्रवेश पत्र

Thu, 18 Oct 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 77 हजार 729 अभ्यर्थी बैठेंगे। प्रदेशभर में 173 केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। 

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक पदों की भर्ती परीक्षा 28 अक्तूबर को सुबह 10 से 12 तक आयोजित होगी। बृहस्पतिवार को आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। 19 अक्तूबर से अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल के सात जिलों में 101 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की ओर से 13 अलग-अलग पद कोड को समायोजित कर एक ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। पद कोड के हिसाब से यदि किसी अभ्यर्थी को दो प्रवेश पत्र जारी होते हैं तो वे 24 अक्तूबर तक आयोग अवगत कराएं। आवेदन पत्रों में अभ्यर्थी की ओर से भिन्न सूचनाएं देने से एक ही अभ्यर्थी को दो प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें