बता दें कि एनएच घोटाले में ईडी पीसीएस डीपी सिंह के खिलाफ सात अभियोजन शिकायतें न्यायालय में दर्ज करा चुकी है। मगर, इन शिकायतों में सिंह को क्लीन चिट मिल चुकी है। अब एकाएक इस तरह की कार्रवाई से एक बार फिर एनएच घोटाला चर्चाओं में आ गया है।
आठ वर्षों बाद फिर से ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर मामले को जिंदा कर दिया है। इस प्रकरण में कई और अफसरों के घर भी कार्रवाई को ईडी भविष्य में अंजाम दे सकती है।