फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले का मामला, सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश

Wed, 25 Dec 2019 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाला के सात आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को प्रभारी जिला जज के न्यायालय में अभियोजन पत्र की ओर से आरोप पत्र पेश किए गए। आरोप पत्रों पर सुनवाई छह जनवरी को तय की गई है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी जिला जज महेश कुमार की अदालत में एनएच भूमि मुआवजा घोटाले के आरोपियों रमेश कुमार निवासी गढ़ी हुसैन, लखविंदर सिंह निवासी बाजपुर, दिलबाग सिंह निवासी जसपुर, कुलदीप सिंह निवासी मुड़िया अली बाजपुर, रामदिया निवासी मुड़याअली, आसिफ निवासी मढैयारत्ना बाजपुर एवं सुबेग सिंह निवासी मुड़ियामनी बाजपुर के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए छह जनवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें