फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भीख मांग एकत्र किया चंदा, सफाई अभियान आज

Wed, 25 Dec 2019 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा महानगर कार्यालय, इंदिरा मार्केट सहित अन्य जगह मांगी भीख
  • आज मांगों के समर्थन में आसपास चलाऐंगी सफाई अभियान
विज्ञापन
भीख मांगती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड धरना स्थल के आसपास, भाजपा महानगर कार्यालय, तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट में भीख मांगकर चंदा एकत्रित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को यानी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी सेविका कर्मचारी संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्रित हुईं। वहां उन्होंने 19वें दिन धरना और क्रमिक अनशन 9वें दिन भी जारी रखा।

संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सालों से संघर्ष कर रही हैं। उनकी मांग है कि सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, मिनी केंद्रों को उच्चीकृत किया जाए और आंगबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाया जाए। कई बार इस संबंध में आश्वासन मिल चुके हैं ,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


इस कारण महिलाओं को आज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सुमति थपलियाल, मीनाक्षी राणा, मीना रावत, ज्योति पांडे, अमिता, अर्चना शर्मा, मंजू मौर्य, पिंकी सिंह, संध्या नेगी, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें