फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरी-केदार में होगा अगला ज्योतिष महाकुंभ

Tue, 15 Mar 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगले ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन बदरीनाथ या केदारनाथ में किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यदि कोई ज्योतिषी बदरीनाथ या केदारनाथ जाना चाहता है तो ऋषिकेश से इन धामों तक उसको राज्य अतिथि बनाकर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ-2016 के सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर प्रख्यात ज्योतिषी बेजन दारूवाला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

होटल सैफ्रॉन लीफ में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह का ज्योतिष महाकुंभ अमर उजाला की ओर से कराया गया है। ठीक ऐसा ही ज्योतिष महाकुंभ अब बदरीनाथ या केदारनाथ में होगा। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ में 25 ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, 28 को ज्योतिष भूषण और 48 को ज्योतिष श्री के सम्मान से नवाजा गया। मंच संचालन अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष एवं आयोजन के संयोजक पंडित केए दुबे पद्मेश ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें