फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की खबरें

Wed, 24 Jun 2015 12:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य इलाकों की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


- देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य इलाकों में बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। देहरादून समेत हरिद्वार, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में कुछ ठंडक का अहसास हुआ। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। लेकिन यात्रा में कोई अवरोध नहीं हुआ।

- देहरादून के मच्छी बाजार में सिंदूरिया हनुमान मंदिर के पास मौजूद जैसवाल कलेक्शन में मंगलवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आसपास को लोगों को आग लगने की सूचना रात डेढ़ बजे लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन


- रुद्रपुर में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर लुटेरे आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम काट कर ले गए। एटीएम में करीब सात लाख रुपए थे। पुलिस एटीएम के गार्ड पर शक कर रही है, क्योंकि गार्ड देर रात एटीएम छोड़कर चला गया था और उसके बाद ही एटीएम में यह वारदात हुई। लुटेरों ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में टेप लगाकर वारदात को अंजाम दिया।

- बीती रात को नई टिहरी में थत्यूड़-अगलाड मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल हो गया। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन


- - राजधानी देहरादून के सुबह करीब साढ़े 11 आईएसबीटी बस स्टेशन पर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मौके पर बीडीएम की टीम के साथ एसएसपी भी पहुंच गए, लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस की मॉक ड्रील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें